Mau बाईक और ट्रक के टक्कर एक हालात नाजुक

0 Vipin kumar singh

 मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास एक सड़क हादसा हो गया। रानीपुर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।


घायलों की पहचान रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पलिया निवासी सतीश और उनकी बहन माही के रूप में हुई है। वे दोनों बाइक से अपनी बुआ के घर जा रहे थे। गोकुलपुरा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।


दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचित किया। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस पायलट अभिषेक प्रजापति और ईएमटी मोहम्मद शेरू 5 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंचे। एम्बुलेंस टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर तत्काल रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने घायलों का इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान



माही की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सतीश का इलाज रानीपुर CHC में जारी है।


रानीपुर थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की विधिक जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.