Help: मासूम दीपांजलि की जिंदगी बचाने के लिए मदद की गुहार, पिता पंकज ने मनीष भैया से लगाई फरियाद

0 NV INDIA


बस्ती। बनकटी ब्लॉक के देवमी गांव निवासी पंकज कुमार की मासूम बेटी दीपांजलि गंभीर बीमारी नेफ्रोटिक सिंड्रोम से जूझ रही है। बेटी के इलाज को लेकर परेशान पिता पंकज कुमार ने मदद के लिए मनीष भैया से आर्थिक सहयोग की गुहार लगाई है।

पंकज कुमार का कहना है कि बेटी की बीमारी के इलाज में लगातार खर्च हो रहा है और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में उन्होंने समाज के सक्षम लोगों और मददगारों से दीपांजलि के इलाज के लिए आगे आने की अपील की है।

परिवार को उम्मीद है कि लोगों के सहयोग से मासूम दीपांजलि का बेहतर इलाज हो सकेगा और वह जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौट सकेगी। दीपांजलि की मदद के लिए किया गया आपका छोटा सा सहयोग उसके इलाज की राह आसान कर सकता है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.