Mau मजदूरी मागने पर जान लेवा हमला

0 Vipin kumar singh

 मऊ के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा चंद्रावती निवासी 32 वर्षीय संतोष राजभर पुत्र ननदू राजभर, अपना बकाया मजदूरी का पैसा मांगने के लिए ग्रामसभा नूरपुर सचुई बेलभद्र गए थे। आरोप है कि वहां बिनोद कुमार पुत्र राम सुख और विपुल पुत्र रामकिशुन ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में संतोष राजभर को गंभीर चोटें आईं।


घटना के बाद परिजन घायल संतोष को तत्काल चिरैयाकोट थाने ले गए। पुलिस की मदद से उन्हें रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। संतोष की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


इस संबंध में थाना प्रभारी विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.