Mau रानीपुर CHCपर मरीजों का लगा ताता

0 Vipin kumar singh

 रानीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में शुक्रवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बदलते मौसम और भीषण उमस के कारण मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।


उपचार के दौरान ग्रामसभा सरसेना निवासी धीरज राम (पुत्र स्वर्गीय मिठू) की हालत गंभीर पाई गई। डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी अशोक चौहान ने क्षेत्रवासियों से स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने सलाह दी कि मौसम में हो रहे लगातार बदलाव को देखते हुए बीमारियों से बचाव के लिए उबला हुआ पानी पिएं, रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें और अपने घर व आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने यह भी कहा कि तबीयत खराब होने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.