Up News: सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत

0 News Eye India


झांसी में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। पूंछ थाना क्षेत्र में कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमे माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान भी शामिल है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।




झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में खिल्ली गांव के पास कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कानपुर से झांसी की ओर आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,  जिसमे एक मृतक की पहचान माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान के रूप में हुई है। और अन्य घायलों व मृतक की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई हैं।  स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.