Mau नीलगाय का हमला दो महिला गम्भीर रूप से घायल।

0 Vipin kumar singh

 मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र की ग्रामसभा काझा में बुधवार शाम करीब 6 बजे नीलगाय के हमले में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। ये महिलाएं अपने खेत की रखवाली करने गई थीं।


घायल महिलाओं की पहचान ग्रामसभा काझा निवासी नसविता (45 वर्ष) पत्नी गुड्डू और काझा (मौजा घोड़ा डीह) निवासी सविता चौहान (40 वर्ष) पत्नी अचितानंद चौहान के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं शाम के समय अपने खेत की देखभाल करने गई थीं, तभी खेत में मौजूद एक नीलगाय ने उन पर अचानक हमला कर दिया।


महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद नीलगाय को वहां से खदेड़ा और दोनों महिलाओं को बचाया।


घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को काझा चट्टी स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 108 एम्बुलेंस के अभिषेक प्रजापति और मोहम्मद शेरू ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।


बताया जा रहा है कि यह नीलगाय पहले भी सिवभार में एक महिला पर हमला कर चुकी है। उस घटना में घायल महिला का एक सप्ताह तक निजी अस्पताल में इलाज चला था।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। चौकी प्रभारी निरीक्षक आकाश चौहान ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। गांव में आवारा पशुओं द्वारा इस तरह के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.