कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

0 NV INDIA

 


बस्ती: भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), बस्ती में आयोजित 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में प्रशिक्षणार्थियों को कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए प्रेरित किया गया। समापन समारोह में संयुक्त कृषि निदेशक बस्ती राम बचन, उप कृषि निदेशक संत कबीर नगर राकेश कुमार, उप कृषि निदेशक बस्ती अशोक कुमार, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक आर. एन. मौर्या  तथा निदेशक आरसेटी बस्ती मृत्युंजय मिश्रा की गरिमामयी सहभागिता रही। अतिथियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर संयुक्त कृषि महोदय ने प्रशिक्षणार्थियों को कृषि को व्यवसाय के रूप में अपनाने, आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उप कृषि निदेशक महोदय ने सभी प्रतिभागियों को कृषि आधारित उद्यम शुरू करने, व्यवसाय की योजना बनाने, बाजार की समझ विकसित करने तथा आय के नए स्रोत तैयार करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को अपने-अपने क्षेत्रों में उपयोग कर स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आरसेटी निदेशक महोदय ने सभी प्रशिक्षुओ को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं उन्होंने कहा आप लोगों का एग्री जंक्शन की दुकान खुलवाने में आरसेटी पूरी मदद करेंगी एवं ऋण दिलवाने में मदद करेंगी इस अवसर पर आरसेटी के संकाय सदस्य धीरज राय एवं अखिलेश मिश्रा सहायक मंजय, आशीष त्रिपाठी एवं कृषि विभाग के बाबू चंद्रभान तथा डीएसटी  शेखर दुर्गकर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.