मऊ रानीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम सभा में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। महिला इंटर कॉलेज के सामने स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी गई।
इस हादसे के कारण फतेहपुर ग्राम सभा के लगभग 50 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से ग्रामीणों को काफीपरेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में जेई रमेश चंद्र सिंह ने बताया कि समस्या का समाधान जल्द ही किया जाएगा।




