Mau साइबर ठगी के शिकार को मिली राहत

0 Vipin kumar singh


 मऊ पुलिस को साइबर धोखाधड़ी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। रानीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित के खाते से निकाली गई पूरी रकम वापस करा दी है।

जानकारी के अनुसार, रानीपुर थाना क्षेत्र के कसारी (पोस्ट- खुरहट) निवासी आयुष कुमार राय के क्रेडिट कार्ड में ₹706 की बकाया राशि दिख रही थी। इसके बाद जब उन्होंने एक ऑनलाइन सामान ऑर्डर किया, तो साइबर ठगों ने उनके खाते से ₹1,44,900 की बड़ी राशि अवैध रूप से निकाल ली।

ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित आयुष कुमार राय ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल (ACK. NO: 23107260133543) पर शिकायत दर्ज कराई और रानीपुर थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रानीपुर की साइबर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की। टीम ने 10 अगस्त को पीड़ित की पूरी ₹1,44,900 की धनराशि सुरक्षित उनके खाते में वापस (रिफंड) करा दी।

अपनी डूबी हुई रकम वापस पाकर पीड़ित आयुष कुमार राय ने रानीपुर पुलिस और साइबर सेल का आभार व्यक्त किया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.