Mau युवक पर जान लेवा हमला।

0 Vipin kumar singh

 मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र में बकाया पैसे मांगने पर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। नवापुरा ककरहा निवासी रणजीत सरोज बोल बम यात्रा से लौटने के बाद कोड़र गांव में सुशील चौबे के घर अपना उधार दिया पैसा मांगने गए थे।

आरोप है कि सुशील चौबे के घर पर चंदन गुप्ता, गजानंद चौबे और सोनू चौबे पहले से मौजूद थे। रणजीत के पैसे मांगने पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए रणजीत पर जानलेवा हमला किया और दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट में रणजीत को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की जानकारी रणजीत के परिजनों ने रानीपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रणजीत को तुरंत रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रणजीत की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल मऊ (सदर अस्पताल) रेफर कर दिया।

इस मामले में पीड़ित की पत्नी नीतू सरोज ने रानीपुर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच तथा आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.