Mau नाबालिक बालिका किशोरी के अपहरण के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

0 Vipin kumar singh

 (मऊ): रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी के अपहरण करने वाले अभियुक्त विवेक (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।


यह कार्रवाई मु0अ0सं0 085/2026 (धारा 137(2) व 87  के तहत की गई है। उपनिरीक्षक रविन्द्र यादव, कांस्टेबल रामप्रसाद और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम फतेहपुर बाजार क्षेत्र में गश्त कर रही थी।


इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त और अपहृत किशोरी चकिया बाजार स्थित प्राइमरी स्कूल के पास खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।


पुलिस को सामने देख अभियुक्त ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।







पूछताछ में अभियुक्त विवेक पुत्र रामअवध (निवासी ग्राम मंडुसरा, थाना रानीपुर) ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह अपने ही गांव की नाबालिग लड़की से फोन पर बातचीत करता था और शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ सूरत (गुजरात) ले गया था।


पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.