News: नेशनल आइकॉन अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए महेश प्रताप श्रीवास्तव

0 NV INDIA


गाजियाबाद/बस्ती। नगर पंचायत डसना (गाजियाबाद) के अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों एवं जनसेवा के लिए नेशनल आइकॉन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।


नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के स्पीकर हॉल में आरोग्य दर्पण द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार के अतिरिक्त कैबिनेट सचिव सौरभ तिवारी ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।


महेश प्रताप श्रीवास्तव को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान से उनके गृह जनपद बस्ती में खुशी की लहर है। उनके सम्मानित होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, प्रेस क्लब के अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय सहित सामाजिक, प्रशासनिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े अनेक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे बस्ती जनपद के लिए गौरव का क्षण बताया।


लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि महेश प्रताप श्रीवास्तव भविष्य में भी अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और जनहितकारी सोच से समाज एवं प्रशासनिक व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करते रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.