बस्ती: आदर्श नगर पंचायत नगर स्थित नगर बाजार में उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में समर्थकों ने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री विनोद राय का भव्य स्वागत किया। ढोल नगाड़ों और जयकारों के बीच श्री राना ने उन्हें श्री राम की प्रतिमा भेंट किया। कार्यकर्ताओं ने 21 किलो की माला पहना कर अपने नेता के प्रथम आगमन पर जोरदार अगुवानी किया। इस अवसर पर श्री राय ने अमर बलिदानी राजा उदय प्रताप नारायण सिंह को माल्यार्पण कर नमन किया। अपने स्वागत से अभिभूत श्री राय ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह मम्मू, सभासद दिनेश चौरसिया, विजय जायसवाल, प्रदीप निषाद ,सत्यराम निषाद, राजेश पाण्डेय, राज कुमार चौधरी, बिन्दू लाल, राम सजन यादव, मोहंती दूबे, अनिल अनिल श्रीवास्तव, मोनू पाण्डेय, बिपिन पाण्डेय, संजय कसौधन, राजू गौड़, राकेश पाण्डेय, देवेश धर द्विवे, राधेश्याम पाण्डेय, राजन उपाध्याय, अजय श्रीवास्तव, पप्पू सिंह, श्रुति अग्रहरि, दिलीप शर्मा, जितेन्द्र सिंह गुड्डू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



