बस्ती: जी.वी.एम. कॉन्वेंट स्कूल में 15 अगस्त के पावन अवसर पर80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री संतोष सिंह द्वारा किया गया। इसके बाद ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान सम्पन्न हुआ। अपने संबोधन में श्री संतोष सिंह ने विद्यार्थियों से मोबाइल फोन का अनावश्यक उपयोग छोड़ने, अनुशासित जीवन अपनाने और अपनी भाषा व व्यवहार को संयमित रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में लगभग 26 रंगारंग प्रस्तुतियाँ हुईं। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से शुरुआत हुई, एल.के.जी., यू.के.जी. और कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित समूह नृत्य प्रस्तुत किए। ‘राजश्री’ ने देशभक्ति सोलो प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया, वहीं प्रणव, अनंत श्रीवास्तव, यशिका और अन्य विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की भी खूब सराहना हुई। कार्यक्रम का संचालन साकेत, नीरज और पूजा श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। राकेश, राजेश, सावित्री, सना, पवन, गिरीश, शिवानी, प्रतीक्षा, रेशमा, दिवाकर और मरियम सहित सभी शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं। पूरा कार्यक्रम देशभक्ति, अनुशासन, उत्साह और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत रहा।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.




