News: रक्षाबंधन पर हादसे में घायल महिला की मदद को दौड़े यातायात प्रभारी, समय पर अस्पताल पहुंचाया

0 NV INDIA

 


बस्ती। रक्षाबंधन के अवसर पर भाई को राखी बांधने जा रही महिला शुक्रवार को चैनपुरवा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार लखनऊ की ओर जा रही मोटरसाइकिल संख्या UP 51W 7500 पर पीछे बैठी महिला हाईवे पर खड़ी अटिंगा कार UP 54 BD 4039 से टकराकर सड़क पर गिर गई।

हादसे की सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और स्वयं घायल महिला को स्ट्रेचर से एंबुलेंस में पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचने से महिला को उपचार मिल सका। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मौके पर यातायात पुलिस के कृष्णानंद पांडे, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र, लालमणि सहित स्थानीय पुलिसकर्मी मौजूद रहे। हादसे के कारण प्रभावित यातायात को पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर शीघ्र सामान्य करा दिया। स्थानीय लोगों ने यातायात प्रभारी की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की जमकर सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.