बस्ती। रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आर. सी. सी. पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
राखी मेकिंग प्रतियोगिता में ओरनेट हाउस (ब्लू) ने प्रथम, ग्लोरी हाउस (रेड) ने द्वितीय तथा डिसेंट हाउस (येलो)एवं लॉफ्टी हाउस (ग्रीन) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मेहंदी प्रतियोगिता में ग्लोरी हाउस (रेड) एवं लॉफ्टी हाउस (ग्रीन) संयुक्त रूप से प्रथम, ओरनेट हाउस (ब्लू) द्वितीय तथा डिसेंट हाउस (येलो) तृतीय स्थान पर रहा।
इसी क्रम में कक्षा 6 से 8 तक आयोजित क्विज प्रतियोगिता में ओरनेट हाउस (ब्लू) ने प्रथम, डिसेंट हाउस (येलो) ने द्वितीय तथा ग्लोरी हाउस (रेड) एवं लॉफ्टी हाउस (ग्रीन) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री शैलेश चौधरी एवं प्रधानाचार्य श्री नवनीत दीक्षित ने विजेता विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, टीम भावना तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं।
विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, हाउस इंचार्ज एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




