डेस्क: मुंबई आश्रम में पोखरा पीठाधीश्वर महंत गिरजेश दास जी महाराज, दिगंबर अखाड़ा चित्रकूट बैठक पोखरा सरकार की पावन उपस्थिति में 101 विद्वान पंडितों के सानिध्य में महामृत्युंजय मंत्र जाप एवं विधिवत हवन-पूजन का धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।
वैदिक मंत्रोच्चार एवं पवित्र हवन की आहुतियों के साथ भगवान भोलेनाथ से सभी के आरोग्य, दीर्घायु, सुख-शांति एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की गई। 101 पंडितों द्वारा किए गए मंत्र जाप से पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय एआज मुंबई आश्रम में पोखरा पीठाधीश्वर महंत गिरजेश दास जी महाराज, दिगंबर अखाड़ा चित्रकूट बैठक पोखरा सरकार की पावन उपस्थिति में 101 विद्वान पंडितों के सानिध्य में महामृत्युंजय मंत्र जाप एवं विधिवत हवन-पूजन का धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।
वैदिक मंत्रोच्चार एवं पवित्र हवन की आहुतियों के साथ भगवान भोलेनाथ से सभी के आरोग्य, दीर्घायु, सुख-शांति एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की गई। 101 पंडितों द्वारा किए गए महामृत्युंजय मंत्र जाप से पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा।



