बस्ती। गणेश चतुर्दशी के शुभ अवसर पर जी.वी.एम. कान्वेन्ट स्कूल में पोस्टर एवं मूर्तिकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उपप्रधानाचार्य राकेश श्रीवास्तव एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
प्रदर्शनी में कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टर तथा कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों ने गणेश जी की सुंदर मूर्तियां तैयार कीं। कला शिक्षक प्रवीन एवं शिवांगी ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी एवं नृत्य का भी आयोजन हुआ। डांडिया थीम पर प्रस्तुत आकर्षक नृत्य में वंशिका, राजश्री, श्रेयांशी, हिबा, अमृता, प्रज्ञा, श्रेया, राघव, यशराज, सदफ और अलीशा ने प्रतिभाग किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में विक्रान्त ने प्रथम, कुलशुम जेहरा ने द्वितीय और वान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मूर्तिकला प्रतियोगिता में आदित्य प्रथम, अर्णव द्वितीय और आरुषि तृतीय रहे। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रवीन, सूरज, महिमा, राकेश, राजेश, साकेत, पूजा, आयुषी, सावित्री, अभिनव, गिरीश, अरविन्द, शिवांगी, अमन समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।



