सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में 13-14 सितंबर को होगा मेहंदी उत्सव

0 NV INDIA



हरियाली तीज के अवसर पर माताओं-बहनों के लिए राष्ट्र सेविका समिति के सौजन्य से विशेष आयोजन_


बस्ती। हरियाली तीज के पावन अवसर पर माताओं एवं बहनों के लिए सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, रामबाग-बस्ती में विशेष मेहंदी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राष्ट्र सेविका समिति के सौजन्य से विद्यालय परिसर में किया जाएगा।

आयोजन की जानकारी देते हुए सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, रामबाग-बस्ती की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका सिंह जी ने बताया कि तीज के अवसर पर माताओं एवं बहनों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने तथा उन्हें उत्सव का आनंद प्रदान करने के उद्देश्य से विद्यालय में मेहंदी आयोजन रखा गया है। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक उत्सवों का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे माताएं और बहनें उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाती हैं।


उन्होंने बताया कि 13 सितंबर 2026, रविवार को प्रातः 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक तथा 14 सितंबर 2026, सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मेहंदी उत्सव आयोजित होगा। कार्यक्रम का स्थान सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, रामबाग-बस्ती का वंदना हॉल रहेगा।


प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका सिंह ने माताओं एवं बहनों से इस विशेष आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागी बनने का आग्रह करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं पारिवारिक मूल्यों को सहेजने और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.