इकाई प्रमुख ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

0 NV INDIA

 


 कृषकों  से की मुलाकात पुल से देखी डूबी गन्ना  फसल


 बस्ती: बजाज चीनी मिल रुधौली अंतर्गत गन्ना क्रय केंद्र बहादुरपुर ,,कुशौरा, गौसपुर  घोसियापुर,,  में गन्ना प्रजाति 0118 ,,14201 ,, 15023 16202 के प्लाट का निरीक्षण चीनी मिल के इकाई प्रमुख डॉ जेपी त्रिपाठी और जोनल एचआर हेड पूर्वी जोन एन के शुक्ला क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण सिंह ने कृषकों के प्लाट पर उपस्थित होकर निरीक्षण किया इकाई प्रमुख डॉ जेपी त्रिपाठी ने कृषकों से कहा कि आप गन्ना  बधाई अवश्य कर दें जिससे तेज हवा के साथ बरसात गन्ना गिरे नहीं गन्ना  गिरने पर कृषक के उत्पादन पर असर पड़ता है और जंगली जानवरों से फसल को काफी नुकसान होता है जिससे कृषक को उत्पादन प्राप्त नहीं हो पता है शरद कालीन गन्ना बुवाई पर कृषकों से चर्चा की और माझा खुर्द में बाढ़ प्रवाहित क्षेत्र  में गन्ना  प्लांट का निरीक्षण किया और पुल से भी गन्ना  की फसलों का नुकसान का निरीक्षण किया बाढ़ प्रवाहित क्षेत्र के कृषको से मुलाकात कर फसल के नुकसान का आकलन किया और  चर्चा की सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा कि आप शरद कालीन गन्ना  बुवाई में अगेती प्रजातिको बढ़ावा दें चीनी मिल के द्वारा आपको जीरो 118 ,,15023 14201 16202 अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजाति  का बीच उपलब्ध कराया जाएगा आप फील्ड सुपरवाइजर से मिलकर अपना बीज रिजर्व कर लें जिससे हम आपको समय से गन्ना बीज उपलब्ध करा कर बुवाई करा सके इस दौरान हर गन्ना  प्लांट पर क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.