बस्ती। नगर पंचायत बनकटी के वार्ड नंबर-3 कृष्णा नगर, देईसाड़ में क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर भव्य मैरिज हाल के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन के साथ किया गया। मुख्य यजमान श्री राजा राम चौधरी तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इं. अरविंद पाल के संयोजन में भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इं. अरविंद पाल ने कहा कि मैरिज हाल बनने से क्षेत्र में विवाह, धार्मिक एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में विवेकानंद शुक्ल, वीरेन्द्र गुप्ता, संजू चौधरी समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.



