News: बाबा नीम करौली की भक्ति में रंगेगा क्रिसेंट मॉल, इंजीनियर अरविन्द पाल संग देखेंगे ‘हनुमान अंश’

0 NV INDIA


बस्ती। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं 310 बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रबल दावेदार इंजीनियर अरविन्द पाल रविवार को अपने सहयोगियों, मित्रों एवं पत्रकार साथियों के साथ बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन देखेंगे। फिल्म का प्रदर्शन रविवार की शाम 4 बजे क्रिसेंट मॉल स्थित सिनेमैक्स सिनेमा में होगा।

इंजीनियर अरविन्द पाल ने बताया कि ‘हनुमान अंश’ बाबा नीम करौली महाराज के जीवन, उनके आध्यात्मिक व्यक्तित्व और मानव सेवा से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों पर आधारित फिल्म है। फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता है और इसी क्रम में उन्होंने अपने सहयोगियों, मित्रों तथा पत्रकार साथियों के साथ फिल्म देखने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा और संत-महापुरुषों के जीवन से जुड़ी प्रेरक कथाएं समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करती हैं। ऐसे विषयों पर बनी फिल्मों को देखना और उनके संदेश को समझना सभी के लिए प्रेरणादायी हो सकता है।

रविवार को होने वाले इस विशेष फिल्म प्रदर्शन में उनके साथ बड़ी संख्या में सहयोगियों एवं मित्रों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में भी उत्साह है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.