प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में गूंजा समस्याओं के निस्तारण न होने का मुद्दा

0 NV INDIA


समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो आन्दोलन- उदयशंकर शुक्ल

 बस्ती । मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की  बैठक प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेशीय संगठन पर चर्चा के साथ ही जनपद के शिक्षक समस्याओं पर विचार करने और निस्तारण के लिये संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुये संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि 1 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। इसके बाद सभी विकास क्षेत्रों में शैक्षिक सम्मेलन आयोजित कर संगठन का विस्तार किया जायेगा। कहा कि विपरीत समय में मजबूत संगठन और परस्पर एकजुटता से ही समस्याआंे का प्रभावी समाधान हो सकेगा। कहा कि बीएसए ने विद्यालय परिसर में अराजक लोगों के प्रवेश, वीडियो बनाने, फोटो खीचने पर जो रोक लगाया है शिक्षक उसका पूरा पालन करे। संगठन उनके साथ है।

जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनन्द दूबे, कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव,  साऊंघाट ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, कुदरहा ब्लाक अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय, परसरामपुर ब्लाक अध्यक्ष नरेन्द्र दूबे, मंत्री राजीव पाण्डेय, रूधौली अध्यक्ष रजनीश मिश्र, बहादुरपुर ब्लाक   अध्यक्ष रीता शुक्ला,  पटेश्वरी प्रसाद निषाद, विनोद यादव, सन्तोष शुक्ल, सतीश शंकर शुक्ल,  प्रदीप मिश्र,  ज्ञानेश्वर शुक्ल  आदि ने सम्बोधित करते हुये शिक्षक समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। जोर दिया कि शिक्षकों की वरिष्ठता सूची, प्रोन्नत वेतनमान, शिक्षकों की पदोन्नित, शिक्षा मित्रों के स्थानान्तरण आदेश आदि समस्याओं का निस्तारण समय से कराया जाय। चेतावनी दिया कि शीघ्र समाधान न हुआ तो संघ आन्दोलन को बाध्य होगा।

यह जानकारी देते हुये जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से  नन्दकिशोर चौधरी, मो. सलाम, ओम प्रकाश, गौरव द्विवेदी, हरीश प्रसाद चौधरी, अमरेश कुमार द्विवेदी, कृष्णकुमार, गौरव कुमार त्रिपाठी, अमित कुमार पाण्डेय, गिरजेश उपाध्याय, अनिल कुमार सिंह, अजय भारती, लालेन्द्र कुमार कन्नौजिया, चन्द्रिका प्रसाद सिंह, रवि प्रताप सिंह, नवीन कुमार, आदित्यनाथ त्रिपाठी, मंगेश राजभर, प्रेमशंकर वर्मा के साथ ही बड़ी संख्या में शिक्षक और  संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.