बस्ती: शिक्षक दिवस पर 05 सितम्बर को नगर में अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन होगा। इसरो के वैज्ञानिक रहे नीलेश एम देसाई इसका उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर विद्यार्थियों से संवाद का कार्यक्रम भी होगा। कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि नगर उत्तर प्रदेश की पहली नगर पंचायत है जहां नगर पंचायत द्वारा अपनी निधि से स्पेस लैब का निर्माण कराया गया है। श्रीमती राना ने बताया कि देश में विलेज साइंटिस्ट बनाएं जाने की दिशा में यह एक अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालय में अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोगशाला बनने से जनपद के विद्यार्थियों को न केवल स्पेस के अध्ययन की सुविधा मिल सकेगी वहीं नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यार्थी सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के लिए आकर्षित होंगे। उन्होंने सरकारी विद्यालयों को अत्याधुनिक सुविधाओं से जोड़कर उसे स्मार्ट बनाने के प्रयास को समय की जरूरत बताया।



