सहकारी गन्ना विकास समिति टिनिच में बभनान चीनी मिल का हुआ विरोध

0 NV INDIA

 


 कृषको ने घटतौली एवं अन्य समस्या को लेकर चीनी मिल के अधिकारियों को घेरा

 बस्ती:  सहकारी गन्ना विकास समिति टिनिच में आज सामान्य निकाय की बैठक  का आयोजन किया गया. जिसमें गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह सहकारी गन्ना  विकास समिति के सचिव लाल बहादुर औरबोर्ड के सभी डायरेक्टर एवं सदस्य उपस्थित रहे कृषको ने बभनान चीनी मिल को लेकर अपने आक्रोश व्यक्त  किए कृषको का आरोप था की बभनान चीनी मिल के द्वारा घाटोली की जाती है और केंद्र पर किसानों को अनावश्यकपरेशान करने के लिए अगेती गन्ना प्रजाति  कोआस्वीकृत प्रजाति कहकर उत्पीड़न किया जाता है आए दिन  सेंटर पर ट्रांसपोर्ट की समस्या बरकरार रहती है समय से तोल पर्ची न मिलने से कृषक गेहूं की बुवाई समय से नहीं कर पाते हैं चीनी मिल के द्वारा कृषको का उत्पीड़न किया जाता है और उनकी बात सुनने के लिए चीनी मिल का कोई भी अधिकारी नहीं आता है जिसे लेकर कृषको ने अपनी आवाज बुलंद की गन्ना समिति के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा की कृषको का उत्पीड़न कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी बिंदुओं पर विचार किया जाएगा इस दौरान क्षेत्र  के कृषक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.