News: सेवा संकल्प अभियान - जन सेवा ही प्रभु सेवा" को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक सम्पन्न

0 NV INDIA


बस्ती: भारतीय जनता पार्टी, जिला बस्ती के कार्यालय पर आज जिलाध्यक्ष  विवेकानंद मिश्रा की अध्यक्षता में "सेवा संकल्प अभियान - जन सेवा ही प्रभु सेवा" को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह अभियान सेवा भाव को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय स्तर पर जनकल्याण गतिविधियों को सक्रिय करने का प्रयास है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से मिलकर सेवा कार्य में भाग लेने का आग्रह किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा  कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन (17 सितंबर) के उपलक्ष्य में तथा उनके सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा की उपलब्धियों के स्मरण एवं समर्पण स्वरूप दिनांक 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक "सेवा संकल्प अभियान - जन सेवा ही प्रभु सेवा" चलाया जाएगा।

अभियान का औपचारिक उद्घाटन 17 सितंबर 2026 को मुख्य अतिथि श्री हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय महामंत्री, भाजपा द्वारा किया जाएगा युवा मोर्चा द्वारा पार्टी कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।स्थानीय अस्पतालों तथा वृद्ध आश्रमों में फल वितरण एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाएगा।शाम को प्रत्येक बूथ के माध्यम से लाभान्वित परिवारों के आवास पर दीप जलाकर आशीर्वाद प्रेषित किया जाएगा।अन्य जन-सेवा गतिविधियों के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, औषधि वितरण, वृद्धों व जरूरतमंदों की सहायता एवं अन्य सामाजिक कल्याण संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से अमृत कुमार वर्मा, अजय पाल सिंह, दिव्यांशु दूबे, पल्लव श्रीवास्तव, सचिन सिंह, अरविन्द सिंह, प्रदीप चौधरी, गौरव अग्रवाल, अश्वनी श्रीवास्तव, जमुना पांडे, गजेंद्र मणी, हनुमान प्रसाद, आदित्य तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.