पतंजलि परिवार के योग शिक्षक विजय कुमार की माताजी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्यजन

0 NV INDIA


बस्ती। पतंजलि परिवार के योग शिक्षक श्री विजय कुमार जी की माताजी के निधन पर मड़वा नगर, बस्ती में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पतंजलि परिवार, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट सहित विभिन्न सामाजिक एवं आध्यात्मिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों एवं गणमान्यजनों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।


इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


वक्ताओं ने कहा कि माता का स्नेह, त्याग और उनके द्वारा दिए गए संस्कार जीवनभर परिवार का मार्गदर्शन करते हैं। दिवंगत माताजी के संस्कार एवं स्मृतियां सदैव परिवार और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।


श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश श्रीवास्तव ‘कैलाशी’, आजीवन सदस्य, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट इकाई बस्ती; सुभाष चन्द्र आर्य, जिला प्रभारी, पतंजलि योग समिति बस्ती; ओम प्रकाश आर्य, जिला प्रभारी, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट इकाई बस्ती; कामना पाण्डेय, जिला प्रभारी, महिला पतंजलि योग समिति बस्ती; डॉ. नवीन सिंह, जिला महामंत्री, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट इकाई बस्ती; सुरेन्द्र शर्मा; योगाचार्य राम मोहन पाल; योगाचार्य श्रवण कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


सभी उपस्थितजनों ने दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.