Mau चकिया बाजार में मिर्जाहाजीपुरा सुल्तानीपुर मुख्य मार्ग पर लगा गदा पानी

0 Vipin kumar singh

 मऊ के रानीपुर ब्लॉक में चकिया बाजार के पास मिर्जाहाजीपुरा-सुल्तानीपुर मार्ग पर लंबे समय से पानी भरा हुआ है। यह पानी अब इलाके के लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। मुख्य सड़क पर पानी जमा होने के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिससे राहगीरों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।


सड़क पर भरे इस गंदे पानी से न सिर्फ आवाजाही मुश्किल हो गई है, बल्कि भीषण बदबू और मच्छरों के पनपने से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी लगातार बना हुआ है।


स्थानीय निवासी रीकू सिंह, बृजेश, प्रिश और पंकज ने बताया कि यह सिर्फ एक आम सड़क नहीं है। यह मार्ग जिला मुख्यालय, रानीपुर ब्लॉक मुख्यालय और तहसील मुख्यालय को जोड़ता है। इस रास्ते से हर दिन हजारों की संख्या में आम नागरिक, स्कूली बच्चे और व्यापारी गुजरते हैं।


ग्रामीणों ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि इसी मार्ग से ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक के बड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की गाड़ियां रोज गुजरती हैं। लेकिन, हैरान करने वाली बात यह है कि इस गंभीर समस्या पर किसी भी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधि की नजर नहीं पड़ रही है।


पानी के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन बाइक और साइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पानी निकालने की सही व्यवस्था करने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.