News: 50वीं जूनियर बालक जोन सी ओपन स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप संपन्न, बस्ती की टीम ने गोरखपुर को हराया

0 NV INDIA


जीडी मिश्रा व सतीश चंद्र त्रिपाठी ने दी बच्चों को शुभकामनाएं


मनीष मिश्रा की पहल से गांव की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच 

बस्ती। पहल संस्थान के अध्यक्ष मनीष मिश्रा के नेतृत्व एवं पहल पर आयोजित 50वीं जूनियर बालक जोन सी ओपन स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप का समापन सोमवार को हुआ । प्रतियोगिता के फाइनल में बस्ती ने गोरखपुर को हरा कर बस्ती का परचम लहराया। विजेताओं को जी डी मिश्र और सतीश चन्द्र त्रिपाठी, संजय मिश्रा ने ट्राफी दे कर सम्मानित किया ।


इस दो दिवसीय डे-नाइट प्रतियोगिता में गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, अयोध्या, बस्ती, अंबेडकर नगर, गोंडा, लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी हॉस्टल और सिद्धार्थनगर की कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही थी। फाइनल में गोरखपुर और बस्ती पहुंची थी जिसमें बस्ती ने जीत दर्ज की।



जी डी मिश्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बड़े और बेहतर मंच की जरूरत है। आज बस्ती के बच्चों ने ये बात साबित कर दी। पहली बार बस्ती के खिलाड़ी इस तरह के प्रतियोगिता में भागीदारी कर रहे थे लेकिन प्रदर्शन शानदार रहा।इस तरह की प्रतियोगिता आगे भी की जाएगी। जल्द ही क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने वाला है जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.