News: समाजसेवी मनीष मिश्रा की पहल पर Healthcare on Wheels’ की शुरुआत, घर के करीब मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

0 NV INDIA

 


अब बस्ती में घर के करीब मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा, ‘Healthcare on Wheels’ की शुरुआ


बस्ती। स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर-द्वार तक पहुंचाने की पहल के तहत समाजसेवी मनीष मिश्रा के प्रयास से ‘Healthcare on Wheels’ सेवा की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित एंबुलेंस क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का काम करेगी।

सेवा की शुरुआत अमाहट चौराहे से की गई है। आने वाले दिनों में हेल्थ वैन को बस्ती के विभिन्न क्षेत्रों में ले जाकर जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने की योजना है।

समाजसेवी मनीष मिश्रा का कहना है कि बस्ती उनके लिए परिवार की तरह है और परिवार के किसी सदस्य को इलाज के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़े, यह चिंता का विषय है। इसी सोच के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के और करीब लाने के उद्देश्य से Healthcare on Wheels की पहल शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि इलाज के लिए किसी व्यक्ति को मजबूरी में दूर न जाना पड़े और स्वास्थ्य सुविधा जरूरतमंद लोगों के द्वार तक पहुंचे। पहल के माध्यम से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.