News: जी.वी.एम. कान्वेन्ट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया नेशनल न्यूट्रीसन वीक

0 NV INDIA


बस्ती:  जी.वी.एम. कान्वेन्ट स्कूल में "नेशनल न्यूट्रीसन वीक" बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया जिसमें अच्छे स्वास्थ्य के लिए पोषक तत्वों के महत्व के प्रति बच्चों को पोस्टर, भाषण एवं माडलों के द्वारा बच्चों को जानकारी दी गयी। इस जागरूकता सप्ताह का प्रारम्भ 1 सितम्बर से हुआ और आज पोषक तत्वों पर बने हुए माडलों एवं पोस्टरों की "विज्ञान प्रदर्शनी" के साथ इसका समापन हो गया। इस प्रदर्शनी का निरीक्षण विद्यालय के प्रबन्धक संतोष सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह ने किया। बच्चों द्वारा बनाये गये माडलों का निरीक्षण करते हुए  संतोष सिंह बच्चों का उत्साहवर्धन किया, बच्चों से माडलों से सम्बन्धित प्रश्न पूछे और हमारे भोजन में पोषक तत्वों के महत्व की जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह ने कहा कि हम भोजन तो रोज करते हैं लेकिन किस तरह का भोजन हमारे स्वास्थ्य के ज्यादा उपयुक्त है इस बात की जानकारी नहीं होती इसलिए बच्चों को जागरूक करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम विद्यालय समय-समय पर आयोजित कराता रहता है। बच्चों विभिन्न तरह के पोषक तत्वों से युक्त भोजन लेकर आते हैं और शिक्षक विभिन्न कक्षाओं में बच्चों को जागरूक करते हैं। इस प्रदर्शनी में जाह्नवी, स्निग्धा, अनन्तराज, अदिति, आद्या, अशिता, शालिनी, हर्ष, पार्थ एवं शिक्षा ने अपने उत्कृष्ट भाषणों के द्वारा उपस्थित लोगों को जागरूक किया। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा बनाये गये माडल रहे जिसमें दिव्यज्ञान, अल्तशा, रिद्धी, नम्रा, गौरी, यशू, नीरज, रुद्र, अमिता, यशराज, श्याम, असद, अयान, हर्ष, अविका, रिदा, सम्राट, अद्वित, काशिफ, सात्वी, आर्ष, आकृति, आरुषि, रोशन, कीर्ती आदि मुख्य रहे। इस अवसर पर राकेश, राजेश, साकेत, सना, अलीशा, पवन, गिरीश,  शिवानी, ममता, हिना, रेशमा, प्रतीक्षा, मिनाक्षी, सावित्री, सुचिता, नमरा, निगहत,  दिवाकर, प्रवीन, अरविन्द, सुशील, नीरज, महिमा, अमन  आदि शिक्षक एंव शिक्षिकाए उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.