News: सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पर विधायक ने लिया संज्ञान, पीड़ित परिवार को जल्द मिलेगा आवास

0 NV INDIA

 


बस्ती। जिले के विक्रमजोत ब्लॉक के रूपगढ़ गांव में मकान, राशन और अन्य समस्याओं से जूझ रहे एक परिवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगाई थी। मामला सामने आने के बाद विधायक अजय सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर का संज्ञान लेते हुए परिवार की मदद के लिए पहल की।

विधायक प्रतिनिधि पंडित सरोज मिश्रा ने मामले को लेकर उच्चाधिकारियों से संवाद किया। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने परिवार को जल्द आवास उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

वहीं, एसडीएम हर्रैया ने मौके पर कर्मचारियों को भेजकर परिवार की स्थिति की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार तक तत्काल मदद भी पहुंचाई गई।

परिवार की आर्थिक स्थिति और आवास संबंधी समस्या को देखते हुए अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मदद मिलने पर पीड़ित परिवार ने विधायक अजय सिंह और प्रशासन का आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.