News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में कृष्णमय हुआ विद्यालय, राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन

0 NV INDIA


बस्ती। पं. चतुर्भुज तिवारी विमला देवी इंटर कॉलेज, नकटीदेई में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, वहीं ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा, बलराम, गोप-गोपियों का मनमोहक रूप धारण कर आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। नन्हे बच्चों की सुंदर वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कान्हा बने बच्चों ने मटकी फोड़कर उत्सव में चार चांद लगा दिए।



भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यालय का माहौल पूरी तरह कृष्णमय हो गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

विद्यालय प्रबंधक अनिल तिवारी ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों के प्रति रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए सभी को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.