News: रमा कम्प्यूटर टेक्निकल डिजिटल लैब में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

0 NV INDIA

 


बस्ती। बरदहिया चौराहा, पाण्डेय बाजार रोड स्थित रमा कम्प्यूटर टेक्निकल डिजिटल लैब में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक के महत्व और विद्यार्थियों के जीवन में उनके योगदान पर चर्चा की गई। छात्रों ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाएं भी व्यक्त कीं।

कार्यक्रम के अंत में रमा कम्प्यूटर टेक्निकल डिजिटल लैब के डायरेक्टर शुभम वर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करते हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.