News: इकाई प्रमुख ने किया गन्ना प्लांट के साथ बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण

0 NV INDIA


बस्ती: बजाज चीनी मिल रुधौली के इकाई प्रमुख डॉ जेपी त्रिपाठी ने आज बस्ती परिक्षेत्र के गन्ना सेंटर शंभूपुर ,,करहली बहादुरपुर ,,गौसपुर और माझा खुर्द के प्लाटों का निरीक्षण किया साथ-साथ बाढ़  प्रवाहित क्षेत्र का भी  निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान इकाई प्रमुख डॉक्टर जेपी त्रिपाठी ने अगेती प्रजाति  के गन्ना प्रजाति 0118 14201,, 13235,, 16202 के प्लाट पर जाकर कृषकों को गन्ना बधाई के प्रति जागरूक किया और शरद कालीन गन्ना बुवाई पर चर्चा की कृषकों से कहा कि आप लोग अधिक से अधिक क्षेत्रफल में शरद कालीन गन्ना बुवाई करें जिससे आपको लाभ अधिक होगा शरद कालीन गन्ना बुवाई करने पर गन्ना गिरता नहीं है सिंचाई पर लागत कम आती है और जंगली जानवरों से फसल को नुकसान भी काम होता है साथ-साथ कृषक को गन्ना बुवाई के साथ साफसली खेती पर भी जागरूक किया कहा ट्रेंच विधि से आप लोग गन्ना   बुवाई करें और साथ में साफसली खेती अवश्य करें इस समय आप धनिया, बैगन टमाटर, लहसुन, आलू बाकला ,राजमा, सोवा मेथी गोभी की बुवाई कर सकते हैं जिससे आपकी आए बढ़ सकती है सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कृषकोको चीनी मिल से दी जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी उन्होंने कहा कि चीनी मिल से अनेक प्रकार की लाभकारी योजना कृषक हित में जारी की गई है आप अपने फील्ड सुपरवाइजर से संपर्क कर उन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं शरद कालीन गन्ना बुवाई के लिए जो कृषक इच्छुक हैं अगर उनके पास बुवाई हेतु अगेती प्रजाति का बीज नहीं है तो अपने फील्ड सुपरवाइजर से संपर्क कर अपना गन्ना बीज रिजर्व कर लें जिससे उन्हें समय पर बीज उपलब्ध कराया जा सके साथ-साथ उन्होंने कहा कि जिन कृषको का सट्टा लाकहै और खतौनी कम लगी है वह गन्ना  विकास समिति पर जाकर अपनी खतौनी चेक कर लें तथा लाक सट्टा खुला लें जिससे उन्हें समय पर तोल पर्ची उपलब्ध हो सके इकाई प्रमुख ने चीनी मिल के द्वारा एक टीम का गठन किया है जो प्रतिदिन बढ़ क्षेत्र की निगरानी कर चीनी मिल को रिपोर्ट करेगी इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण सिंह और रंजीत सिंह समेत क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.