बस्ती: बजाज चीनी मिल रुधौली के गेट से लेकर केंद्र तक चीनी मिल के अधिकारियों के द्वारा लगातार हो रही बारिश और तेज हवा में गन्ना फसल के नुकसान का निरीक्षण किया गया सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने ग्राम भरवलिया,, कसैला ,,सीस्वरी बदन,, सीस्वरी रघुवीर सिंह रामापुर ,,जलालपुर ,,भोयर उपाध्याय ,,बभनीआओ बुजुर्ग एवं खुर्द ,,बहादुरपुर आदि गांव का निरीक्षण कर गन्ना फसल का जायजा लिया कृषकों से अपील किया कि तेज हवा और बारिश से गिरी गन्ना फसल को 24 घंटे के अंदर अवश्य उठाकर बधाई कृषक कर दें जिससे फसल को नुकसान से बचाया जा सकता है गिरी फसल पर पैदावार पर असर पड़ता है जिससे उत्पादन कम प्राप्त होता है साथ ही साथ जंगली जानवरों से फसल को नुकसान ज्यादा होता है हम लगातार गिरी फसल का आकलन कर रहे हैं और प्रतिदिन चीनी मिल को रिपोर्ट भेजी जा रही है कृषकों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव में कृषक गोष्ठी का भी आयोजन कर फसल बचाव हेतु लगातार जागरूक किया जा रहा है फील्ड सुपरवाइजर को निर्देशित किया गया है की खेत खेत जाकर गिरी फसल का निरीक्षण करें और रिपोर्ट करें जिससे आकलन प्राप्त हो सके कृषक रुदल पांडे धर्मराज यादव मदन मोहन शिवकुमार चौधरी धर्मेंद्र यादव शिवपूजन यादव अभिमन्यु यादव समेत क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.



