News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने बिखेरी भक्ति और प्रतिभा की अद्भुत छटा

0 NV INDIA


बस्ती: पुलिस लाइन में आयोजित भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल, सुरेंद्र नगर, कटरा, बस्ती के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय के बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं कृष्ण-लीला पर आधारित मनोहारी झांकी प्रस्तुत कर कार्यक्रम में भक्ति, संस्कृति और भारतीय परंपरा का सुंदर समागम प्रस्तुत किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम में डीआईजी श्री संजीव त्यागी, जिलाधिकारी बस्ती श्रीमती कृतिका ज्योत्सना, IAS सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुति की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

बच्चों के लिए यह अवसर उत्साह और आनंद से भरा रहा। उन्होंने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का गौरवपूर्ण अनुभव प्राप्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.