बस्ती: भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), बस्ती में जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण बैच का सफल समापन हुआ। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि अवधेश कुमार सीएम क्रेडिट एसबीआई तथा डेस्क ऑफिसर शिवेन्द्र कुमार ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए तथा उन्हें भविष्य में स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने हेतु शुभकामनाएं एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर आरसेटी निदेशक मृत्युञ्जय मिश्रा के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM Yuva) योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु बिना ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे अपना स्वयं का उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें। योजना के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया गया और सभी प्रशिक्षणार्थियों को इसका लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।इस अवसर पर आरसेटी के संकाय सदस्य अखिलेश स्वरूप मिश्रा सहायक मंजय सिंह आशीष त्रिपाठी एवं सभी प्रशिक्षणार्थ उपस्थित रहे।



