News: बस्ती में 27 सितंबर को कायस्थ पार्टी का महासम्मेलन, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा

0 NV INDIA


बस्ती। कायस्थ पार्टी का महासम्मेलन आगामी 27 सितंबर, रविवार को सुबह 11 बजे रोडवेज स्थित हरि मैरिज हाल में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में बस्ती जिले के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सम्मानित जनता शामिल होगी। कार्यक्रम में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा और पार्टी की चुनावी रणनीति तैयार किए जाने की बात कही गई है।

सम्मेलन के दौरान बस्ती जिले में संगठन को और मजबूत करने के लिए ठोस योजना बनाने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श होगा। इसके अलावा जिले की विभिन्न विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान अपराजिता सिन्हा, वी के श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव सहित कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.