बस्ती। बजाज चीनी मिल रुधौली के मिल हाउस में भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ के बाद भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई और प्रसाद वितरण हुआ। इंजीनियरिंग हेड श्रवण कुमार चौहान, प्रोडक्शन हेड मनोज त्रिपाठी तथा महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान ने विधिवत पूजा-अर्चना की।
इकाई प्रमुख डॉ. जेपी त्रिपाठी ने कृषकों और श्रमिकों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई देते हुए ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी के बेहतर प्रयासों से उद्योग को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने किसानों से अधिक क्षेत्रफल में अगेती गन्ना प्रजातियों की बुवाई करने की अपील की, जिससे चीनी मिल का उत्पादन बढ़ने के साथ किसानों को भी बेहतर उपज मिल सके। वरिष्ठ गन्ना अधिकारी बाल सिंधु एवं गगन पांडे ने गन्ना टीम के साथ श्रमिकों, किसानों और राजगीरों को प्रसाद वितरित किया।




