TAP 5 की शानदार लॉन्चिंग, फास्ट डिलीवरी का दावा

0 NV INDIA


मुंबई। ऑनलाइन डिलीवरी के क्षेत्र में नई पहल के रूप में TAP 5 की शानदार लॉन्चिंग 17 सितंबर की देर रात मुंबई के अंधेरी स्थित कंपनी कार्यालय में हुई। रात 10 बजे से शुरू हुआ पूजा-पाठ और हवन का कार्यक्रम करीब 2 बजे तक चला। 11 पंडितों के साथ महाराज कृष्ण पंडित महाराज और अजय तिवारी की मौजूदगी में विधि-विधान से पूजा और हवन कराया गया। इसके बाद रात करीब 2 बजे TAP 5 की औपचारिक लॉन्चिंग की गई।


लॉन्चिंग कार्यक्रम में सुपरस्टार नेहा शर्मा, कंपनी पार्टनर सोनू झा, उर्मिला तनवर, कंपनी सीए तुषार, रामचंद्र झा, सीओ कर्नल ए.के. शुक्ला समेत कंपनी से जुड़े तमाम लोग मौजूद रहे। इस दौरान TAP 5 की सेवाओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर जानकारी साझा की गई।


कंपनी के अनुसार TAP 5 के माध्यम से फूड, डेली एसेंशियल्स और हेल्थ केयर से जुड़ी जरूरतों की तेज डिलीवरी उपलब्ध कराने की योजना है। कंपनी  द्वारा 30 से 45 मिनट में डिलीवरी का दावा किया गया है। कम्पनी के जुड़े लोगो ने बताया कि स्थानीय विक्रेताओं को डिलीवरी नेटवर्क से जोड़कर ग्राहकों तक सामान पहुंचाई जाएगी है।


TAP 5 की ऑनलाइन सेवा: "TAP 5 वेबसाइट" https://tap5-api-619660876853.europe-west1.run.app/ पर जाकर देख सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.