News: डा. वी.के. वर्मा को काव्य शिरोमणि सम्मानः अदबी संगम ने किया अभिनन्दन

0 NV INDIA

 


बस्ती। प्रसिद्ध समाजसेवी, वरिष्ठ चिकित्सक, साहित्यकार  डा. वी.के. वर्मा को उनके साहित्यिक योगदान के लिये  साहित्य मण्डल श्रीनाथद्वारा राजस्थान की ओर से काव्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। डा. वी.के. वर्मा को सम्मानित किये जाने पर साहित्यिक संस्था अदबी संगम द्वारा  डा. वी.के. वर्मा का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ ने कहा कि डा. वी.के. वर्मा को प्रकृति ने विलक्षण प्रतिभा दिया है।   उनके साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालते हुये  कहा कि  ‘मानवता के स्वर, काव्य मुखी, युग चित्र, भावानुभूति, काव्य सौरभ, ‘भाव मन्थन’ काव्य संग्रह एवं लघु कथा संग्रह ‘सोच, कहानी संग्रह उत्कर्ष एवं ‘कोविड 19 काव्य संग्रह’ ‘ सिद्धार्थ से तथागत’ जैसी  कृतियों की रचना सहज कार्य नहीं है. डॉ. वर्मा ने चिकित्सक और साहित्यकार दोनों सन्दर्भो में स्वयं को सिद्ध किया है। साहित्य जगत को उनसे बहुत संभावनायें हैं।
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि वे जिन स्थितियों को अनूभूत करते हैं उसे काव्य में ढालने की कोशिश करते हैं। कहा कि तथागत गौतम बुद्ध पर उनका महाकाव्य सिद्धार्थ से तथागत’ को पाठकों  की विशेष सराहना निरन्तर मिल रही है। कहा कि सम्मान से और बेहतर दायित्वों के निर्वहन की रचनात्मक ऊर्जा मिलती है।
डा. वर्मा को काव्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किये जाने पर अनवार हुसेन पारसा, डा. अफजल हुसेन ‘अफजल’, दीपक सिंह प्रेमी, डा. राजेन्द्र सिंह ‘राही’, राहुल कुमार चौहान, परवेज हाशमी, डा. त्रिभुवन प्रसाद मिश्र, श्याम प्रकाश शर्मा,  विनोद उपाध्याय, डा. आर.एन. चौधरी, डा. आर.जी. सिंह, जगदम्बा प्रसाद ‘भावुक’, सागर गोरखपुरी के साथ ही अनेक साहित्यकारों, चिकित्सकों, समाजसेवियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.