News: पीएम मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अमहट घाट पर गूंजी कुआनो आरती, पहल संस्था की महिलाओं ने की दीर्घायु की कामना

0 NV INDIA


बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पहल संस्था की ओर से अमहट घाट पर विशेष कुआनो आरती का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और आरती कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर घाट पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से कुआनो नदी की आरती की। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। संस्था की ओर से युवाओं को हजारों की संख्या में नीम के पौधों का वितरण किया गया। युवाओं ने इन पौधों को अपने घरों तथा आसपास के क्षेत्रों में रोपित करने का संकल्प लिया।



मनीष मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर महिलाओं द्वारा कुआनो आरती का आयोजन सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

उन्होंने युवाओं से पौधरोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में संस्था से जुड़ी महिलाएं, युवा और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.