UP : अजय सिंह गौतम को गोरखपुर जिला प्रभारी बनाए जाने पर हियुवा कार्यालय पर अंगवस्त्र भेंट कर दी गई शुभकामनाएं

0 NV INDIA


बस्ती। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व संत कबीर नगर जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम को गोरखपुर जिले का नया जिला प्रभारी बनाए जाने पर बस्ती में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। हियुवा कार्यालय पर शुभचिंतकों व समर्थकों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। भाजपा संगठन ने हाल ही में प्रदेश के सांगठनिक जिलों के लिए नए प्रभारियों की घोषणा की है, जिसमें अजय सिंह गौतम को गोरखपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ईस दौरान गोपेश पाल, अवधेश मिश्रा, अजय पाल सिंह, धर्मेंद्र, रवि सिंह, सूरज मिश्रा, सहित तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने उनके संगठनात्मक अनुभव की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। अजय सिंह गौतम ने कहा कि पार्टी के द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है। उसका वह जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर का जिला प्रभारी बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.