News: पहल के संस्थापक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में कचहरी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, 50 डस्टबिन लगाने की शुरुआत

0 NV INDIA

 


बस्ती। कचहरी परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पहल के संस्थापक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में परिसर में कोर्ट परिसर व आसपास साफ-सफाई की गई। साथ ही 50 डस्टबिन लगाने की पहल भी शुरू की गई। मनीष मिश्रा ने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को इधर-उधर कूड़ा फेंकने के बजाय डस्टबिन का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है।

अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि कचहरी में प्रतिदिन सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। ऐसे में परिसर की स्वच्छता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोगों से सार्वजनिक स्थानों को घर की तरह साफ रखने और पान-गुटखा खाकर दीवारों व परिसर में थूकने से बचने की अपील की गई।

इस दौरान संजय मिश्रा, जीडी मिश्रा, अमित चौबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे। अभियान का लक्ष्य बस्ती कचहरी को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.