बस्ती:अपना दल (एस) के तत्वावधान में सलहदीपुर स्थित जलालाबाद सेक्टर कार्यालय पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक 'मिसाइल मैन' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. कलाम के जीवन संघर्ष, उनकी महान वैज्ञानिक उपलब्धियों और देश निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवाओं को सपनों को साकार करने और राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहने का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी देश के हर नागरिक को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल, विधानसभा प्रभारी राम नरेश पटेल, सेक्टर अध्यक्ष विजय प्रताप वर्मा, जोन अध्यक्ष विजय कुमार पटेल, राजेन्द्र पटेल, पप्पू चौहान, अभिषेक पटेल, आदित्य पटेल, विपिन पटेल, अतुल राज पटेल, आकाश पटेल, मो. कैफ, शाहरुख, अरविंद पटेल, खान, सत्यम कुमार पटेल, शिव बहादुर यादव, राम सुरेश यादव, शुभम यादव, धर्मेन्द्र आर्या, राम प्रताप पटेल, राहुल प्रजापति सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



