हिंदू युवा वाहिनी रामनगर ब्लॉक इकाई की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

0 NV INDIA



बस्ती। हिंदू युवा वाहिनी जनपद बस्ती की रामनगर ब्लॉक इकाई की बैठक बैड़वा समय माता मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अरुण कुमार ने की। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री संगठन विनय सिंह और विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री कन्हैया लाल उपस्थित रहे।

विनय सिंह ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर हिंदुत्व के प्रचार-प्रसार और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने मकानों पर भगवा ध्वज लगाने की अपील करते हुए 20 अक्टूबर को शाम पांच बजे कंपनी बाग चौराहे से निकलने वाली ज्योति यात्रा में शामिल होकर माता रानी की अखंड ज्योति के दर्शन करने का आग्रह किया।

विशिष्ट अतिथि कन्हैया लाल ने धर्म, मठ-मंदिरों की रक्षा और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं और अंगवस्त्र पहनाकर पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

नई जिम्मेदारियों के तहत राम भवन मौर्य को ब्लॉक संरक्षक, अरुण कुमार को ब्लॉक प्रभारी, बृजेश गुप्ता को सह प्रभारी, अश्वनी कुमार को संयोजक, राजकुमार विश्वकर्मा को सह संयोजक तथा लालेन्द्र कुमार भट्ट को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।

महेंद्र अग्रहरि, दिव्यांश, अनिल कुमार और अवनीश कुमार भट्ट को ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। महेश चौधरी को महामंत्री संगठन, पवन वर्मा को महामंत्री, रमेश सिंह को कोषाध्यक्ष, शिवा उपाध्याय को मीडिया प्रभारी, गणेश अग्रहरि को सह मीडिया प्रभारी और सतीश चंद्र बंसल को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी बनाया गया। बैठक में अजीत कुमार, विवेक कुमार, दीप कुमार, रामप्रसाद यादव और दयाराम गौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.