Mau पुलिस टीम द्रारा संघन चेकिंग अभियान

0 Vipin kumar singh


 मऊ की रानीपुर पुलिस ने आगामी त्योहारों और शारदीय नवरात्रि को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस महानिदेशक (DGP) के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में रविवार रात चेकिंग अभियान चलाया गया।


इस दौरान रानीपुर बाजार के तिराहे सहित कई जगहों पर संदिग्ध वाहनों, मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर और प्रेशर हॉर्न की जांच की गई। उपनिरीक्षक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, जय सिंह मौर्या, दीवान सत्येन्द्र यादव और सिपाही रवि शुक्ला भी मौजूद रहे।


पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजात चेक किए और चालकों से पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जा रही है।


पुलिस ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस कदम की तारीफ की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.