मऊ के रानीपुर स्थित ग्राम सभा खुरहट में एक इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले छह महीनों से खराब पड़ा है। सार्वजनिक उपयोग के लिए लगा यह हैंडपंप रीबोर या मरम्मत न होने के कारण ग्रामीणों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है।
स्थानीय ग्रामीण चंद्रजीत, दिनेश और सुबास ने बताया कि यह हैंडपंप खुरहट-रानीपुर मुख्य मार्ग के पास है। इससे गांव के लोगों के साथ-साथ राहगीर भी अपनी प्यास बुझाते थे। अब यह सिर्फ शो-पीस बनकर रह गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान को हैंडपंप खराब होने की जानकारी दी। इसके बावजूद समस्या हल करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। इस गर्मी में लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने जल निगम और संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है, ताकि लोगों को शुद्ध पानी मिल सके।
#follow #news #PurvanchalExpressway #facebook #up #खुरहट #maunews




