News: उप गन्ना आयुक्त ने किया क्षेत्र का निरीक्षण, ली जानकारी

0 NV INDIA


यूपी: बजाज चीनी मिल रुधौली अंतर्गत गेट एवं केंद्र के गांव महुआ, खजुआ, गौतम करहली ,भरवलिया ,कसैला के गांव में तेज हवा और भारी बरसात से गिरे गन्ना  की फसल का निरीक्षण उपगन्ना  आयुक्त गोरखपुर राजीव राय एवं जिला गन्ना अधिकारी जगभान सिंहभदोरिया एवं महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान उपमहा प्रबंधक गन्ना  अनिल कुमार शुक्ला ने गन्ना  गिरे प्लांट का निरीक्षण किया उपगन्नाआयुक्त ने कृषक के प्लाट पर जाकर गन्ना बचाव हेतु जागरूक किया और अपील की कि आप लोग गिरे गन्ना की समय रहतेबधाई कर दें जिससे आपको उत्पादन बेहतर प्राप्त हो गन्ना  गिर जाने पर उत्पादन पर असर पड़ता है और जंगली जानवरों से फसल को बहुत ज्यादा नुकसान होता है जिसे कृषक को पैदावार काम प्राप्त होती है जिला गन्ना अधिकारी जग भान सिंह भदोरिया ने कहा की शरद कालीन गन्ना बुवाई का समय आ रहा है आप लोग अधिक से अधिक क्षेत्रफल में शरद कालीन गन्ना बुवाई करें अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजाति 0118 14201, 16202, 15023 की बुवाई करें सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा कि कृषक शरद कालीन गन्ना बुवाई हेतु  फील्ड सुपरवाइजर से मिलकर बीज  रिजर्व कर लें हमारे फील्ड सुपरवाइजर गांव गांव में कृषकों को गन्ना बुवाई के प्रति लगातार जागरुक कर रहे हैं कृषको को जागरूक करने के लिए  ग्राम कृषक गोष्ठी गांव गांव में चल रही है महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान ने साफसली की बुवाई के प्रति कृषको से  विस्तृत चर्चा की इस दौरान क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.